अमृतसर | पीओ स्टाफ ने 8 साल से फरार चल रहे एक भगौड़े को काबू किया है। एएसआई हरिश कुमार, इंचार्ज पीओ स्टाफ ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए भगौड़े आरोपी चरणजीत सिंह उर्फ शामू निवासी गांव चक्क मिश्री खां को काबू किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना सी-डिवीजन में 20 अक्टूबर 2015 को आबकारी एक्ट के तहत पर्चा दर्ज था। केस में लगातार अदालत में पेश न होने के कारण माननीय न्यायालय ने 13 अक्टूबर 2017 को उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। यह आदेश न्यायाधीश एकता सहोता, जेएमआईसी की ओर से जारी किया गया था। इसके बाद से आरोपी फरारी काट रहा था और अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था। पीओ स्टाफ को उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने पर विशेष टीम का गठन किया गया और गुप्त सूचना के आधार पर उसे काबू किया।