पंजाब के फरीदकोट में गुरुवार को राहगीरों से लूटपाट करने की योजना बना रहे एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले की थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने वाड़ा दराका गांव के पास की है। आरोपियों की पहचान गांव हरीनौ निवासी लवप्रीत सिंह, सहजदीप सिंह और गांव सिरसिड़ी निवासी मनदीप सिंह के रूप में हुई है और पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि थाना सदर की एक पुलिस पार्टी को गश्त व चेकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि ये आरोपी गांव वाड़ा दराका से वांदर जटाना को जाने वाले रास्ते पर राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे हैं और इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। 2 पर पहले भी दर्ज है आपराधिक केस-एसएचओ
इस मामले में थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरांदित्ता सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब इन्हें कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।