Atal Pension Yojana: भारत सरकार काफी कम कीमत पर लोगों को पेंशन का फायदा दे रही है। यह फायदा अटल पेंशन योजना (APY) के जरिए मिल रहा है। 18 से 40 साल की उम्र वाले भारतीय नागरिक इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। इस योजना का फायदा उठाने के लिए बैंक या पोस्ट ऑफिस में अकाउंट होना जरूरी है। इस योजना में लाभार्थी को 60 साल की उम्र के बाद पेंशन मिलती है। महिलाएं इस योजना में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में जुड़े नए सब्सक्राइबर्स में से 55 फीसदी से अधिक महिलाएं थीं।