दर्शन एकेडमी अमृतसर ने ‘स्थिरता से शक्ति: जीवन को रोशन करना’ की थीम के साथ वार्षिक समारोह 2025 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम ने विद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षा, अनुशासन और आध्यात्मिक मूल्यों का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह में मुख्य अतिथि मोना सिंह चेयरपर्सन फिक्की फ्लो और विशिष्ट अतिथि प्रवीण शर्मा प्रिंसिपल कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल उपस्थित रहीं। विद्यालय के मैनेजर सुनील मेहरा और प्रिंसिपल नितिन वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और ध्यान-संगीत से हुआ, जिसके बाद प्रिंसिपल नितिन वर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक, खेल-कूद, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय स्तर की सफलताओं का उल्लेख किया। विद्यार्थियों ने थीम-आधारित मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। शास्त्रीय एवं समकालीन नृत्य, नाट्य और विशेष थीम शो के माध्यम से “स्थिरता से उत्पन्न शक्ति” का संदेश प्रभावी ढंग से दिया गया। मुख्य अतिथि मोना सिंह ने विद्यालय की मूल्यों-आधारित शिक्षा की सराहना की। पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
