अमृतसर | पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला प्रधान सौरभ मिट्ठू मदान ने कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति लगातार खराब हो रही है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण शहर के स्कूलों को मिली धमकियां हैं। उन्होंने इस घटना को हैवानियत पूर्ण बताते हुए कहा कि बच्चे किसी भी धर्म या विचारधारा से ऊपर होते हैं और उनका सुरक्षित भविष्य ही समाज की नींव है। मदान ने कहा कि ऐसी धमकियां समाज को डराने का प्रयास हैं, जिनका एकजुट होकर मुकाबला करना होगा।
