जिला और ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स सरहाली कलां की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डिस्ट्रिक्ट लेवल एईपी प्रतियोगिता में स्नेहा ने पोस्टर मेकिंग में तीसरा स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। परनीत कौर, अनुरीत कौर और हरप्रीत कौर ने आरएए के तहत हुए क्विज कॉम्पिटिशन में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, श्री गुरु अर्जन देव कॉलेज चोहला साहिब द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में रमनप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुंदर राइटिंग इंग्लिश कॉम्पिटिशन में पहला और सुंदर पंजाबी राइटिंग में तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल प्रिंसिपल संतोख सिंह ने सभी होनहार छात्राओं को सम्मानित किया और उनके माता-पिता को बधाई दी।
