अमृतसर| श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहबजादों और माता गुजर कौर के शहीदी शहादत को समर्पित दूध का लगा लगाया जाएगा। बाबा हिम्मत सिंह कश्यप राजपूत सभा की ओर से 26 से 28 दिसंबर तक इंडिया गेट बाईपास नारायणगढ़ में समूह इलाके के संगत के सहयोग से यह लंगर लगाया जाएगा। सुबह से लेकर रात तक चलने वाले ड्राईफ्रूट के इस दूध दौरान शहीदी झांकियां भी दिखाई जाएंगी। इसी तरह खालसा कॉलेज के बाहर भी 25 दिसंबर को दूध का लंगर लगाया जाएगा। सुबह 6 से रात तक चलने वाले दुध लंगर में कई राहगीर भी सहयोग करेंगे।