माधव विद्या निकेतन सीनियर सेकंडरी स्कूल अमृतसर में मानवीय अधिकार दिवस के अवसर पर ‘यूथ अगेंस्ट ड्रग्स’ सेमिनार करवाया। सेमिनार में मुख्य वक्ता डॉ. अमरदीप सिंह बैन्स तथा अतिथि शरद वशिष्ठ ने कक्षा आठवीं, 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए नशे की समस्या को ‘पंजाब की छठी नदी’ जैसी गंभीर चुनौती बताते हुए समझाया कि किसी भी प्रकार की लत चाहे मोबाइल, टीवी या नशा मनुष्य की प्रगति में रुकावट बनती है। उन्होंने संविधान में निहित मौलिक अधिकारों की व्यापकता समझाते हुए बताया कि ये अधिकार नागरिकों को सशक्त बनाते हैं तथा समान अवसर और सुरक्षित जीवन की गारंटी सुनिश्चित करते हैं। कार्यक्रम की गरिमा में वृद्धि करते हुए प्रबंधक डॉ. खेम राज तुली तथा रीना ठाकुर भी उपस्थित रहे।
