अमृतसर| तहसील पूरा चौक स्थित नव एकता भजन मंडली द्वारा आयोजित एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम में माता रानी का पवित्र झंडा स्थापित किया गया। यह झंडा स्थापना समारोह भक्ति, एकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति मंडली की गहरी निष्ठा को दर्शाता है। इस अवसर पर मंडली के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति देते हुए धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण किया। मंडली के प्रवक्ता गोपाल कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम आध्यात्मिक जागृति एवं सामाजिक सद्भाव के साथ-साथ युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। झंडा स्थापना के बाद आयोजित समारोह में अखंड कीर्तन, भजन-संकीर्तन एवं धार्मिक प्रवचनों की श्रृंखला रहेगी, जिसमें आस-पास के क्षेत्रों के भक्तगण बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इस अवसर पर राज कुमार, शिवम, हरि सरीन और पंकज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
