अमृतसर| खालसा कॉलेज फॉर वुमन की एक स्टूडेंट को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के टेक फेस्ट के दौरान आयोजित स्पेक्ट्रा शार्क टैंक-2025 में ‘विजनरी पिच अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। इस बारे में खालसा यूनिवर्सिटी की एकेडमिक डीन डॉ. सुरिंदर कौर ने बताया कि कॉलेज के लिए यह बहुत खुशी की बात है कि बीकॉम की स्टूडेंट और इनोवेशन सैल की मेंबर शरण्या अरोड़ा ने जीएनडीयू के टेक फेस्ट में आयोजित उक्त प्रोग्राम के दौरान दूसरा प्राइज ‘विजनरी पिच अवॉर्ड’ जीता है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट के स्टार्टअप वात्सल्यम, जो बुजुर्गों की मदद के लिए समर्पित है, को भी इस प्लेटफॉर्म पर फंडिंग और मेंटरशिप मिली। इस मौके पर डॉ. सुरिंदर कौर ने शरण्या की कड़ी मेहनत और जुनून की तारीफ की और कहा कि उनकी यह कामयाबी कॉलेज में इनोवेशन को बढ़ावा देने वाले कल्चर का प्रतीक है।
