जयपुर | अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत आई गिरावट से मंगलवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 1,200 तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 1,100 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हो गया। चांदी में 2,000 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट रही। दूसरी तरफ, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में फरवरी डिलीवरी डिलीवरी सोना 15.40 डॉलर बढ़कर 4,233.10 डॉलर तथा मार्च डिलीवरी चांदी 1.280 डॉलर की तेजी से 59.685 डॉलर प्रति आउंस ट्रेड कर रही थी। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के भाव : चांदी (999) 182.2 चांदी रिफाइनरी 181.7 रुपए प्रति ग्राम। सोना स्टैंडर्ड 13,020 रुपए, सोना जेवराती 12,230 तथा वापसी 11,930 रुपए प्रति ग्राम।