कुम्हेर (डीग)| मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ताया ससुर किशनलाल (80) का सोमवार देर रात निधन हो गया। जानकारी मिलते ही मंगलवार सुबह सीएम अंतिम दर्शन के लिए कुम्हेर उपखंड के बाबुला गांव पहुंचे। यहां उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से संवेदना व्यक्त की। अंतिम दर्शन के बाद वे जयपुर के लिए रवाना हो गए। परिवार के सदस्यों के अनुसार किशनलाल कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

You missed