हिन्दू तख्त में समाजसेवा और सांस्कृतिक जागरूकता के लिए सक्रिय युवा सनी दानव को उनके जन्मदिवस पर संगठन में औपचारिक रूप से शामिल किया गया। इस अवसर पर हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीर शर्मा सोनू सहित संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीर शर्मा सोनू ने कहा कि सनी दानव के संगठन में आने से हिन्दू तख्त को नई शक्ति और दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि सनी दानव की सक्रियता और समाजहित देखते हुए उन्हें उत्तर भारत का प्रचारक नियुक्त किया गया है।