पंजाब के फरीदकोट में पति की हत्या के मामले में पुलिस जांच में नया खुलासा हुआ है। जहर का असर नहीं हुआ तो पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक पत्नी रूपिंदर कौर ने पति गुरविंदर सिंह के हाथ पकड़ लिए और बॉयफ्रेंड ने पीछे से उसका बांह से जकड़कर उसका गला दबा दिया। इस दौरान पति तड़पते हुए हाथ छुड़ाने की कोशिश करता रहा लेकिन रूपिंदर ने नहीं छोड़े। चूंकि पत्नी उसे पहले ही जहर दे चुकी थी, जिसका कुछ असर पति पर था, इस वजह से वह ज्यादा जोर नहीं लगा सका। जिसके चलते दोनों ने उसकी हत्या कर दी। पोस्टमॉर्टम से भी पता चला कि गुरविंदर की सांस बंद होने से मौत हुई थी। इसके अलावा गुरविंदर से पत्नी रूपिंदर और बॉयफ्रेंड हरकंवल ने मारपीट भी की थी। पति के शरीर पर चोटों के 10 से 12 निशान भी मिले हैं। कत्ल के बाद बॉयफ्रेंड अपने दोस्त के साथ चंडीगढ़ आ गया था। पिता को पकड़ा तो बॉयफ्रेंड ने सरेंडर किया
पुलिस के मुताबिक फरीदकोट के गांव सुखनवाला में हुए इस कत्ल में शामिल बॉयफ्रेंड हरकंवल अपने डबवाली के रहने वाले दोस्त विश्वदीप के साथ सीधे चंडीगढ़ भाग आया। यहां से उसकी प्लानिंग मुंबई जाने की थी। जैसे ही उसे घर से पता चला कि पुलिस घर पहुंच गई है और उसके पिता को साथ ले गई है, तब जाकर उसने अदालत में सरेंडर किया। दोस्त बोला- मुझे मर्डर का पता नहीं था
बॉयफ्रेंड के दोस्त विश्वदीप ने पुलिस को कहा कि उसे कत्ल के बारे में कुछ पता नहीं था। रूपिंदर के घर से निकलने के बाद गुरविंदर की शर्ट लेकर वह गाड़ी में आया। जिसे उसने रास्ते में फेंक दिया। उसने पूछा तो इतना ही कहा कि मारपीट हुई है। इसके बाद चंडीगढ़ आकर बॉयफ्रेंड ने रात में शराब पी। फिर सुबह दोबारा शराब पी। पत्नी के खिलाफ पहला क्लू, कपड़ों की तह नहीं खुली थी
थाना सदर फरीदकोट प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पत्नी ने लूट का शोर मचाते हुए पति की हत्या की बात कही थी। इसके लिए घर का सामान भी बिखेर दिया था। हालांकि जब वे उनके बेडरूम में पहुंचे तो देखा कि कपड़े जमीन पर तो गिरे हैं लेकिन उनकी तह नहीं खुली है। अलमारी के सिर्फ दराज खुले हैं। ऐसे में उन्हें शक हो गया। यहीं से जांच की पूरी सुई पत्नी रूपिंदर कौर की तरफ घूम गई। उन्होंने यह भी कहा कि वह कत्ल न करने के बारे में पिता की झूठी कसम भी खाती रही। जांच अफसर राजेश कुमार ने कहा कि पूरे मामले की साइंटिफिक ढंग से जांच की जा रही है। मोबाइल में क्राइम सीरीज देखने सबूत मिले
पुलिस ने पत्नी रूपिंदर का मोबाइल जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा। इसकी जांच में पता चला कि पत्नी क्राइम सीरीज देखती थी। पुलिस को शक है कि वह कत्ल के तरीके देख रही थी। इससे पहले उसके ससुर ने भी दावा किया था कि उन्हें जानबूझकर कनाडा में बेटी के पास भेजा गया और पीछे से कत्ल किया गया। पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या की पहले से प्लानिंग की थी। यह भी पता चला है कि इंस्टाग्राम रील्स की शौकीन रूपिंदर ने शरीर पर भी कई जगह टैटू बना रखे थे। हत्याकांड की पूरी कहानी इन 4 इन्फोग्राफिक्स में पढ़िए…