पंजाब में पटियाला की केन्द्रीय जेल में 7 दिन पहले पुलिस के 3 पूर्व कर्मचारियों पर हिन्दू नेता सुधीर सूरी की हत्या के केस में जेल में बंद संदीप सन्नी ने अटैक कर दिया था। तीनों पूर्व कर्मचारी घायल हुए थे, उन्हें खून से लथपथ हालत में राजिंद्रा अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
पता चला है कि एक पूर्व कर्मचारी सूबा सिंह की हालत ज्यादा गंभीर थी जिसने उपचार दौरान आज दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में संदीप उर्फ सन्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फर्जी एनकाउंटर केस में जेल काट रहे पूर्व कर्मचारी
जानकारी मुताबिक सब-इंस्पेक्टर सूबा सिंह, सेवा मुक्त डीएसपी गुरबचन सिंह और पूर्व इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह अलग-अलग केसों में सजा काट रहे है। सूबा सिंह और गुरबचन सिंह फर्जी एनकाउंटर मामले में जेल काट रहे थे, जबकि इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ड्रग मामले में जेल में बंद है। तीनों की संदीप उर्फ सन्नी के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई थी, जिसके बाद सन्नी ने अकेले ही तीनों पर हमला कर दिया था। उसने तीनों पूर्व पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया था। उसने कोई तीखी वस्तु से अटैक किया है।
