दीपावली के अवसर पर सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र जगमग दिखाई दिया। जिलेभर में दीपावली को लेकर उत्साह का माहौल रहा। यहां लोग दीपावली के स्वागत के लिए तैयारियों में लगे हुए थे। दिनभर दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही, वहीं रात में जमकर आतिशबाजी हुई। दिनभर बाजारों में रही चहल-पहल दीपावली के अवसर पर सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों में रौनक देखने को मिली। पूजा सामग्री, मिठाइयां, नए कपड़े, उपहार, सजावटी सामान और दीपक खरीदने के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी। इलेक्ट्रॉनिक्स, सर्राफा और बर्तन बाजार में भी अच्छी खरीदारी हुई। अंतिम समय तक बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। अच्छी बिक्री से व्यापारी भी खुश नजर आए। लक्ष्मी-गणेश पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि शाम होते ही घरों, कार्यालयों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में शुभ मुहूर्त के अनुसार मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया गया। लोगों ने अपने घरों को रंग-बिरंगी विद्युत सजावट, दीपकों और फूलों से सजाया। घरों के आंगन में आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं। मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान कई लोगों ने परंपरा के अनुसार गाय का पूजन भी किया।