दीपावली की खुशियों के बीच नागौर के ईनाणा गांव में शहीद बेटे की स्मृति में मां ने दीपक जलाकर नमन किया। शहीद भारमल ईनाणियां के स्मारक पर उनकी मां सोनी देवी और भाई कानाराम पहुंचे और शाम को दीपक जलाकर वीर सपूत को श्रद्धांजलि दीं। शहीद बेटे के स्मारक पर पूजा-अर्चना और घर में खाने का भोग अर्पित करने के दौरान मां भावुक हो गईं। दरअसल, 27 फरवरी 2023 को सिक्किम के थेंगु में ड्यूटी के दौरान हृदयस गति रुकने से भारमल ईनाणियां शहीद हो गए थे। चोर-पुलिस खेल में हमेशा सिपाही बनते थे
शहीद भारमल परिवार में सबसे छोटे थे। पिता हरसुखराम का भी काफी समय पहले निधन हो गया। बड़ा भाई कानाराम दिव्यांग है। भारमल के एक बेटा आदित्य और बेटी पीहू है। मां ने बताया कि बचपन में जब भी चोर सिपाही खेलते तो खुद सिपाही ही बनते। गांव से भारतीय सेना की गाड़ियां निकलती तो कहते एक दिन मैं भी फौजी की ड्रेस में ऐसे गाड़ी लेकर आऊंगा। 2011 में सेना जॉइन कीं। साल 2023 की फरवरी में शहीद होने से पहले भारमल ने कहा था कि इस बार छुट्टी लेकर 3 मार्च की होली परिवार के साथ ही मनाएंगें। लेकिन होली मनाने से पहले ही 27 फरवरी को उनके शहीद होने की सूचना आ गई, जिससे बाद परिवार में मातम छा गया। शव जब घर पहुंचा तो शहीद की पत्नी सरला, मां सोनी देवी बेहोश हो गए। बेटे-बेटी को शहीद के अंतिम दर्शन करवाए गए। इसके बाद रामदेवजी खेजड़े के निकट अंतिम संस्कार किया, जिसमें बेटे ने शहीद को मुखाग्नि दी थी। सहायता राशि का कलेक्टर ने सौंपा था चेक
जिले के तत्कालीन कलेक्टर अरुण पुरोहित ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से शहीद की पत्नी सरला को इंदिरा गांधी नहर परियोजना 25 बीघा भूमि के बदले 25 लाख रुपए और तत्काल सहायता के रूप में 20 लाख रुपए दिए थे। कलेक्टर ने कुल 35 लाख रुपए का चेक शहीद की पत्नी को सुपुर्द किया।
