बीकानेर | सादुल क्लब मैदान में चल रहे राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में शहरवासी जमकर खरीददारी का आनंद ले रहे हैं। मेले में इस बार हस्तशिल्प उत्पादों की बड़ी शृंखला उपलब्ध है। भारत के सभी हिस्सों से हस्तशिल्पी हस्तनिर्मित उत्पाद लेकर यहां पहुंचे है। एक ही प्रांगण में देश के विभिन्न हिस्सों के ख्याति प्राप्त हस्तशिल्प उत्पाद ख़रीदने का यह सुनहरा मौका है। जोधाणा पब्लिसिटी द्वारा आयोजित इस शॉपिंग के महाकुंभ में झूलों की रेंज सहित मनोरंजन, शॉपिंग जोन, फूड जोन का भी लुफ्त उठाया जा सकता है। दैनिक भास्कर इस आयोजन का मीडिया पार्टनर है। जोधाणा पब्लिसिटी के दिनेश गौड़ ने बताया कि फेयर में लोग परिवार के साथ खरीदारी के साथ मनोरंजन का भी आनंद ले रहे हैं। मेले में डिस्काउंट के साथ कई आकर्षक स्कीम भी लॉन्च की जाएगी, जिसका फायदा जनता को मिलेगा। हैंडलूम, कपड़े व ज्वेलरी सहित कई स्टॉल्स शुरू फर्नीचर, किचन वेयर ,आर्टिफिशियल ज्वेलरी,परफ्यूम, क्राकरी, फैशन, फिटनेस ,कंप्यूटर, शूज, कालीन ,पर्दे, खिलौने, गद्दे, सोफे, चद्दरें ,कारपेट, पानीपत का हैंडलूम,टेराकोटा के डेकोरेटिव आइटम ,साज सज्जा का पूरा सामान, खुर्जा क्राकरी और मेलामेट क्रॉकरी सहित कई स्टाल लगाई गई है। साथ ही कपड़े, कॉस्मेटिक ,पर्स, साड़ी, अचार मुरब्बे आदि सामान की स्टॉल्स व उपयोगी सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध है। मेले में आकर्षक का केंद्र बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए खास डबल डिस्क चांद तारा,पानी की नाव,कोलंबस, ब्रेक डांस सहित कई आसमान छूते झूले है। साथ ही फूड जोन में साउथ इंडियन, चाइनीस फास्ट फूड ,चाट पकौड़ी, नमकीन , चाय कॉफी सहित कई स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था है। स्टॉल बुकिंग के लिए इन नंबर्स पर संपर्क करें-9828294909