उदयपुर| सुविवि के रेड रिबन क्लब की ओर से विश्व एड्स दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग, वाद–विवाद प्रतियोगिता एवं एचआईवी/एड्स रोकथाम पर परिचर्या रखी गई। समन्वयक डॉ. पीएस राजपूत ने बताया कि छात्रों ने प्रतियोगिताओं के माध्यम से समाज में फैली भ्रांतियों, भेदभाव और मानसिक बाधाओं के खिलाफ आवाज उठाई। वाद–विवाद प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने नीतियों से अधिक सोच और व्यवहार में बदलाव को जरूरी बताया। पोस्टर मेकिंग में युवाओं ने एचआईवी/एड्स की गंभीरता और मानवीय संवेदनाओं को प्रभावी ढंग से चित्रित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स एवं टीबी जैसी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। 150 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और विजेताओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
