उदयपुर। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को उदयपुर लॉबी के बाहर 48 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की। इस हड़ताल में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट सहित बड़ी संख्या में रनिंग स्टाफ शामिल हुए और मांगों के समाधान के लिए रेलवे प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
