उदयपुर| सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तैराक सिर्जन सिंह देओल ने राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता, दिल्ली में 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में 2 मिनट 27.99 सेकंड का समय लेकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। प्राचार्य विलियम डिसूजा ने कहा कि सिर्जन की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। इसी प्रतियोगिता में अनिरुद्ध साहू की टीम ने त्रिपुरा में आयोजित नेशनल चेस चैम्पियनशिप में 9वां स्थान प्राप्त किया। कोच ने बताया कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन और रणनीति दिखाई। सेंट एंथोनी स्कूल परिवार ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।