लोदीपुरा गांव के लोगों ने श्री अमरपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय तक सड़क बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि लोदीपुरा से अमरपुरा जाने के लिए कच्चा रास्ता है। दो किमी दूरी में सड़क बना दी जाए तो उनकी पंचायत मुख्यालय तक पहुंचने की राह आसान हो जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार ओमप्रकाश के घर से ओंकार महला के घर तक कटानी रास्ता है। ग्रामीण बलबीर नेहरा ने बताया कि सड़क बनने से लोयल से सुल्ताना जाने वाली सड़क से जुड़ जाएगा। ग्रामीण गुरुदयाल नेहरा, रामनिवास महला, रणसिंह नेहरा, सरदारसिंह, मालाराम, भलाराम, लादूराम, रामस्वरूप नेहरा, राजपाल नेहरा, महिपाल नेहरा आदि ने कहा कि यदि यह सड़क बना दी जाती है तो लोदीपुरा के ग्रामीणों को फायदा होगा।
