मंडावर | मंडावर-महुवा रोड रेलवे स्टेशन के सतानंद कॉलोनी गांव मंडावर रोड स्थित रेलवे फाटक नंबर 82 मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार व बुधवार को बंद रहेगा। इससे करीब दो दर्जन गांवों सहित आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशान होगी। स्टेशन मास्टर आरपी मीणा ने बताया कि मंगलवार सुबह 6 से बुधवार शाम 6 बजे तक फाटक बंद रहेगा। इससे गांव मंडावर, ऐदलपुर, बनावड़, हाड़ौली, ईशरपुर सहित आसपास के गांवों के लोग सहित वाहन चालक गढ़ी अलवर फाटक से होकर गुजर सकेंगे।
