शहर के खटीकान मोहल्ला में पेयजल पाइप लाइन डालने के दौरान खोदी सड़क की मरम्मत नहीं होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं वाहनों से दिनभर धूल उड़ती रहती है। पाइप लाइन डालने के बाद मिट्टी तो डाल दी गई, लेकिन मरम्मत नहीं कराई जा रही है। कई बार शिकायत भी की गई। -नरेश कुमार, खटीकान मोहल्ला
