बारां| जिला अभिभाषक परिषद बारां के सत्र 2025-2026 चुनाव करवाने के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति जिला अभिभाषक परिषद बारां द्वारा की है। प्रवक्ता संदीप चौबे ने बताया कि जिला अभिभाषक परिषद बारां के सत्र 2025-2026 के चुनाव 12 दिसंबर को चुनाव संपन्न करवाने के लिए जिला अभिभाषक परिषद बारां द्वारा चुनाव अधिकािरयों की नियुक्ति की है। जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी हरिओम अग्रवाल एडवोकेट, सह चुनाव अधिकारी वीरेंद्र अग्रवाल एडवोकेट एवं संजय नागर एडवोकेट, अतिरिक्त सह चुनाव अधिकारी राजेंद्र सुमन एडवोकेट को नियुक्ति किया है।
