बारां| जिला स्थापना समिति की बैठक सोमवार को जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला परिषद सीईओ, एसडीएम, डीईआे प्रारंभिक उपस्थित रहे। बैठक में न्यायालय की अनुपालना में फौजदारी प्रकरण पर 2 ग्राम विकास अधिकारियों को रुके हुए वेतन भत्ते दिए जाने का निर्णय कर राहत दी। डीईओ प्रारंभिक बारां से प्राप्त 504 अध्यापकों के स्थाईकरण का बैठक में अनुमोदन कर उनको राहत दी।