अपराध पर अंकुश और यातायात नियमों की पालना के लिए कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देश पर पुलिस लगातार नाकाबंदी कर कार्रवाई कर रही है। शनिवार को शाम 7 से 11 बजे और रात 12 से सुबह 5 बजे तक कमिश्नरेट में ए श्रेणी की नाकाबंदी की गई। इसमें कमिश्नरेट के जिला पूर्व और पश्चिम में 289 संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। राजकॉप एप पर 184 संदिग्ध व्यक्तियों का फोटो मिलान किया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 58 चालकों के खिलाफ 185 एमवी एक्ट में कार्रवाई की। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ 60 पुलिस एक्ट में 17 और काले शीशे लगे वाहनों के 6, तीन सवारी बिठाकर वाहन चलाने वाले 3 चालकों और एमवी एक्ट में 70 वाहनों के चालान काटे गए।
