जोधपुर| जोधाणा धर्मार्थ सेवा संस्थान की ओर से 4 दिवसीय परशुराम महादेव पैदल यात्रा इस बार 24 दिसंबर को निकाली जाएगी। जयसिंह कच्छवाहा ने बताया कि 24 दिसंबर दोपहर 3 बजे बनावतों का बेरा, शिव मंदिर से पूजा अर्चना के बाद अध्यक्ष शंकरलाल कच्छावाहा, सचिव प्रमोद कुमार सांखला तथा मेला अधिकारी शिवसिंह कच्छवाहा केसरिया झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
