मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को दोपहर में संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर विधायक अतुल भंसाली, देवेंद्र जोशी, बाबूसिंह राठौड़, राजेंद्र पालीवाल, त्रिभुवन सिंह भाटी, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश, जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी, निगम आयुक्त सिद्धार्थ पालनीचामी सहित जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने सीएम शर्मा की अगवानी की।मुख्यमंत्री ने अपराह्न में एयरपोर्ट से पाली के लिए प्रस्थान किया। रविवार शाम को मुख्यमंत्री शर्मा पाली से पुनः जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से उन्होंने जयपुर के लिए प्रस्थान किया। इससे पहले शाम को मुख्यमंत्री शर्मा के स्वागत में शहर विधायक अतुल भंसाली, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई, त्रिभुवन सिंह भाटी, ज्योति ज्याणी, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, जिला कलेक्टर अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित भी रहे।
