भास्कर न्यूज | अमृतसर फुलकारी विमेन ऑफ अमृतसर संस्था द्वारा संचालित ‘कॉन्कर कैंसर’ मुहिम के तहत 200वां सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सत्र सैंट्रल जेल में आयोजित किया गया। इसके तहत महिलाओं को सरवाइकल केंसर बारे जानकारी मुहैया करवाई गई, इससे बचने के लिए 9 से 14 साल की कन्याओं को इंजेक्शन लगाने के लिए प्रेरित किया गया। गौरतलब है कि फुलकारी ने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी समाज के हर वर्ग तक पहुंचना का संकल्प लिया हुआ है। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए यह मुहिम चलाई जा रही है। डा. रशिम विज ने बताया कि उक्त प्रयासों के माध्यम से फुलकारी ने अभी तक 200 सेमिनार व गोष्ठी आयोजित कर देश के 7.2 लाख नागरिकों को सर्वाइकल कैंसर साक्षरता के दायरे में लाने में सफलता अजित की है। इसमें केपिड व अबीर फाउंडेशन जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थानों ने भी सहयोग प्रदान किया है। इस मौके पर गायत्री खन्ना, प्रणीता बब्बर, शीटल सोहल, प्रियंका गोयल, डॉ. नीरू गुप्ता, मिनाक्षी खन्ना, निधि सिंधवानी इत्यादि मौजूद थे।
