बालोतरा | राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला) भर्ती-2024 के अंतर्गत डीएनए डिवीजन के 7 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का अंतिम अवसर दिया गया है। 1 दिसंबर तक इसके लिए लिंक खोला गया है। आयोग सचिव ने बताया कि ये वे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने पूर्व में दी गई निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र सब्मिट नहीं किया है। निर्धारित तिथि तक विस्तृत आवेदन पत्र नहीं भरने वाले अभ्यर्थियों को इसके बाद कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों को अपात्र मानते हुए वंचित कर दिया जाएगा।