सवाईमाधोपुर| पुलिस महकमें में फेरबदल का दौड़ जा रही है। शनिवार देर शाम डीवाईएसपी स्तर पर आरपीएस अफसरों के बड़े पैमाने पर राज्य सरकार ने तबादले किए। यहां करीब 13 माह के कार्यकाल के बाद बौंली के डीएसपी प्रेम बहादुर का अजीतगढ़ सीकर और इनकी जगह वहां से उमेश गुप्ता को नया डीएसपी लगाया है। वहीं सवाईमाधोपुर ट्रैफिक डीवाईएसपी पिंटू कुमार का रामगढ़ अलवर स्थानांतरण हुआ है। इनकी जगह अन्य अफसर नहीं लगाने से पद रिक्त हो गया है। बहरहाल, बौंली–अजीतगढ़ के अधिकारियों की अदला-बदली हुई है और सवाईमाधोपुर ट्रैफिक डीवाईएसपी का तबादला विभागीय सामान्य प्रक्रिया के तहत हुआ है। मसलन,बौंली–अजीतगढ़ के अधिकारियों की अदला-बदली चर्चा का विषय है। उमेश गुप्ता बौंली के नए वृताधिकारी होंगे, हालांकि इस क्षेत्र में बजरी व्यवसाय में निकासी व रोकने को लेकर खाकी हमेशा सवालों के घेरे में रहती है। बजरी माफियाओं से मिली भगत को लेकर सवाल उठते रहे हैं। आईपीएस प्रेम बहादुर डीग जिला भरतपुर से 11 अक्टूबर 2024 को यहां लगाए थे, करीब तेरह माह का कार्यकाल रहा है। यह स्थानांतरण रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा है। सवाई माधोपुर यातायात का पद रिक्त रहने से अभी दूसरी लिस्ट आने की भी संभावना है।
