सवाईमाधोपुर| वस्त्र व्यापार समिति शहर सवाई माधोपुर की बैठक में माह नवंबर की अंतिम तिथि 30 तारीख को नगर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। समिति प्रवक्ता विष्णु अग्रवाल ने समिति की ओर से सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों एवं निर्देशों की पूर्ण पालना करें और सहयोग प्रदान करें।