सवाईमाधोपुर| केंद्रीय विद्यालय रोड स्थित श्री राम मंदिर परिसर में भगवान श्री राम और शिव का अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान श्री राम की बारात निकाली। बारात में शामिल महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाव विभोर होकर भगवान के भजनों पर नृत्य किया। मंदिर अध्यक्ष हरि सिंह नाथावत, महामंत्री लालचंद गौतम ने बताया कि भगवान श्रीराम-सीता और शिव-पार्वती का पंडित अशोक आचार्य ने वेद मंत्रों से विवाह संस्कार कराया। विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्रीराम का पानी ग्रहण संस्कार कराया। इस मौके पर दिनेश सिंह राजावत, सीताराम मंगल, दिनेश गौतम, मुकेश गौतम, सीताराम चौधरी, रमेश अग्रवाल, शंभू पारीक, राम सिंह राजावत, शैतान सिंह, कन्हैया लाल पटवा, शिवकरण सेन, भगवान सहाय आदि मौजूद रहे।
