अमृतसर | रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3070 के गर्वनर रोहित ओबराए ने रोटेरियंस को समाज में बदलाव के लिए दान देने का पाठ पढ़ाया। रोटरी क्लब ऑफ अमृतसर की आफिशियल विजिट में रोटेरियंस को संबोधित करते हुए ओबराए ने कहा कि रोटेरियंस को रोटरी फाउंडेशन को रोटरी फंड के लिए दान देने के लिए आगे आना चाहिए। उन्हें इस नकारात्मक सोच में बदलाव लाना चाहिए कि रोटरी फाउंडेशन अथवा रोटरी क्लब्स से उन्हें कुछ हासिल तो होना नहीं है तो वे फिर रोटरी फाउंडेशन को दान राशि क्यों दें? इस सोच को बदला जाना चाहिए, क्योंकि फाउंडेशन दिए गए दान का एक रुपया भी अपने पास नहीं रखता है। फाउंडेशन उक्त फंड का इस्तेमाल सामजिक कार्यों पर ही करता है। इस अभियान के तहत फाउंडेशन द्वारा अभी तक दिल के छेद वाले 1350 से अधिक लोगों के आप्रेशन करवाकर उनकी जिंदगियां बचाई जा सकी है।