भास्कर न्यूज | अमृतसर डीएवी इंटरनेशनल स्कूल अमृतसर में प्रिंसीपल डॉ. अंजना गुप्ता की अध्यक्षता में कक्षा यूकेजी का वार्षिकोत्सव ‘हैल्पिंग हैंड्ज हैप्पी हाट’ में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा और अभिनय से कृतज्ञता के भाव को दर्शाया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में डा. दीक्षा महाजन परामर्शदाता एवं मनोवैज्ञानिक ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी गान एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। प्रिंसिपल डॉ. अंजना गुप्ता ने मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके पश्चात यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था बच्चों द्वारा ‘हैल्पिंग हैंड्ज हैप्पी हाट’ विषय पर दी गई प्रस्तुतियां, जिनमें डॉक्टर, शिक्षक, सेना के जवान, बढ़ई, प्लंबर, नर्स, सफाई कर्मचारी, किसान, वैज्ञानिक, माली, इलेक्ट्रीशियन, दर्जी, शेफ आदि जैसे समाज के विभिन्न सहयोगियों की महत्त्वपूर्ण भूमिकाओं को सुंदर शैली में प्रदर्शित किया गया। नन्हे बच्चों की इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को समाज में सेवा, सहयोग और कृतज्ञता +