अमृतसर| श्रीश्री गौर निताई कृष्ण बलराम रथ यात्रा के उपलक्ष्य में शनिवार को पालकी यात्रा निकली गई। हरे कृष्णा प्रचार केंद्र शिशु विद्या निकेतन स्कूल साहिबजादा फतेह सिंह कॉलोनी हकीमा गेट से निकली पालकी यात्रा में कई भक्त पहुंचे। इसी दौरान ठाकुर जी की प्रतिमा का भव्य शृंगार करके उनकी आरती उतारी। साहिबजादा फतेह सिंह कॉलोनी से निकली पालकी यात्रा अलग-अलग इलाकों में पहुंची।