जयपुर | अनुपम विहार सार्वजनिक पार्क में श्री उद्धवारेश्वर महादेव मंदिर में शिव परिवार के साथ हनुमानजी और चौथ माता की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। सुबह कलशयात्रा के बाद भजन संध्या हुई। कार्यक्रम में निवर्तमान पार्षद गजेंद्र सिंह शेखावत, नरपत सिंह भाटी, कृष्णा सिंह शेखावत सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। पार्क में मंदिर 15 लाख रुपए की लागत से 3 माह में बनकर तैयार हुआ। इसमें जनसहयोग से राशि जुटाई गई। प्रतिमाएं मेहंदीपुर बालाजी मंगवाई गईं।