{ देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 2026 में होने वाले इंटरनेशनल IDEA का चेयरपरसन बनाया जाएगा। इंटरनेशनल IDEA (इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस) एक अंतर-सरकारी संगठन है, जिसे 1995 में लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रियाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से बनाया गया था। इसका मुख्यालय स्टॉकहोम, स्वीडन में है। वर्तमान में इसके 35 सदस्य देश हैं, जिनमें भारत भी शामिल है। अमेरिका और जापान जैसे देश इसके मुख्य ऑब्जर्वर हैं। इंटरनेशनल IDEA सिटी रिपोर्टर | जयपुर स्कूल आर्केस्ट्रा में स्टूडेंट्स सिंगिंग और इंडो वेस्टर्न म्यूजिक बीट्स की परफॉर्मेंस दी। मौका था माहेश्वरी पब्लिक स्कूल कालवाड़ के एनुअल फंक्शन ‘एकत्व ” का। इस दौरान स्टूडेंट्स ने नृत्य प्रस्तुतियों में कृष्ण वंदना, महिषासुर मर्दनी और बेटियों पर आधारित नृत्यों की प्रस्तुति दी। एकत्व थीम पर हुए इस कार्यक्रम में उन्होंने पृष्ठभूमि, संस्कृति और विचारों की विविधता से राष्ट्र की एकता को दिखाया। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी रहीं। स्कूल सचिव आशीष मंत्री ने कहा कि शैक्षणिक व सह शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ चरित्र निर्माण पर भी ध्यान दें।
