जयपुर | चौगान स्टेडियम के पास सरकारी जमीन पर पिछले 40 साल से चल रही अवैध पशु डेयरी को नगर निगम ने पिछले दिनों हटा दिया। हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने विधानसभा में इस मुद्दे को कई बार उठाया था। लगातार शिकायतों के बाद निगम ने कार्रवाई करते हुए अवैध डेयरी और अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद हवामहल विधायक ने परकोटा क्षेत्र में गोविंददेवजी मंदिर तक जाने के लिए वॉक-वे विकसित करने का प्रस्ताव दिया है। जयपुर में अब भी 40 से अधिक अवैध पशु डेयरियों का संचालन हो रहा है।