जयपुर | हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने 44वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2025 में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति से दर्शकों को आकर्षित किया। कंपनी की ओरसे प्रस्तुत ‘जंग के खिलाफ जिंक’ जागरूकता अभियान को जबरदस्त सफलता मिली, जिसमें 1 लाख से अधिक आगंतुकों ने सक्रिय भागीदारी की। हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने बताया कि माइनिंग पवेलियन में लगाए गए इंटरैक्टिव क्विज, लाइव गैल्वनाइजेशन डेमो और नवाचारपूर्ण डिस्प्ले ने प्रतिभागियों को जिंक की उपयोगिता और जंग-रोधी क्षमताओं के बारे में जागरूक किया। विश्व की अग्रणी एकीकृत जिंक उत्पादकों में शामिल हिन्दुस्तान जिंक का यह कैंपेन न केवल तकनीकी समझ बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि सतत और सुरक्षित निर्माण को बढ़ावा देने के उसके प्रयासों को भी मजबूत करता है।