कोटा| पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार शाम झालावाड़ से कोटा आईं और करीब एक घंटे यहां गुमानपुरा में दिवंगत पूर्व मंत्री भरत सिंह के आवास पर रुकी। यहां से जयपुर चली गईं। उन्होंने सिंह के निधन पर संवेदना जताई। इस दौरान उनके बेटे झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह भी साथ थे। पूर्व सीएम जब सिंह के घर पहुंची तो बाहर कुछ नेता मौजूद थे, लेकिन जब वे अंदर गईं तो सभी को रोक दिया गया। राजपूत समाज के दो वरिष्ठ लोगों के अलावा कमरे में पूर्व मंत्री सिंह की पत्नी मीना कुमारी और अन्य परिजन थे। इस दौरान मीना कंवर और पूर्व सीएम के बीच कई मुद्दों पर काफी देर तक चर्चा हुई।
