जयपुर | गुरुवार से अंडर-16 दो दिवसीय चैलेंजर का दूसरा चरण शुरू हुआ। पहले दिन दक्ष शर्मा ने जहां शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए वहीं अनुराग लखन (100) ने शतकीय पारी खेली। पिछले मैच में शतक बनाने वाले यश शर्मा (96) 4 रन से शतक बनाने से चूक गए। संक्षिप्त स्कोर : पहला मैच : टीम-डी पहली पारी : 68 (रोनित 42, दक्ष शर्मा 17/5, भव्य अगल 27/3)। टीम-सी पहली पारी : 268/9 (अमरनाथ 61, विशाल 51, चेतन 60)। दूसरा मैच : टीम-बी पहली पारी : 301 (अनुराग लखन 100, यश शर्मा 96, शौर्य 50, प्रतीक 57/3। टीम-ए पहली पारी : 16/0.
