गुरुवार को लगातार तीसरे दिन जयपुर से उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को आखिरी वक्त पर रद्द कर दिया गया। इसकी वजह से बड़ी संख्या में पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ा। दरअसल, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E – 6503 रोज सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर जयपुर से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरती है। लेकिन एयरलाइन कंपनी ने आज आखिरी वक्त पर संचालन कारण का हवाला देकर फ्लाइट को अचानक रद्द कर दिया। इसके बाद अब इंडिगो एयरलाइन द्वारा पैसेंजर्स को दोपहर या फिर की बेंगलुरु फ्लाइट में शिफ्ट किया जा रहा है। कई पैसेंजर्स ने कहा कि इंडिगो एयरलाइन ने समय पर जानकारी नहीं दी। इसकी वजह से उन्हें एयरपोर्ट पर ही परेशान होना पड़ रहा है। पैसेंजर्स को हो रहा नुकसान नाराज पैसेंजर्स ने बताया- आज अचानक आखिरी वक्त पर फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिली है। इससे प्री डिसाइडेड मीटिंग, ऑफिस शेड्यूल और कनेक्टिंग फ्लाइट प्लान प्रभावित हो गए। लेकिन एयरलाइन कंपनी सिर्फ ऑपरेशन रीजन का हवाला देकर बच जाती है। इसका असली नुकसान पैसेंजर्स को उठाना पड़ता है। पैसेंजर्स ने कहा कि सुबह की फिक्स्ड फ्लाइट टाइमिंग पर भरोसा करके उन्होंने बेंगलुरु में महत्वपूर्ण अपॉइंटमेंट तय किए थे। अब इंडिगो ने विकल्प तो दिए, लेकिन सुबह की फ्लाइट रद्द होने से पूरा दिन का प्लान प्रभावित हो गया है। फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी निर्धारित वक्त से पहले देनी चाहिए जयपुर एयरपोर्ट पर पिछले कुछ दिनों से फ्लाइट रद्द होने और देरी की घटनाएं बढ़ी हैं। पैसेंजर्स ने कहा कि एयरलाइंस को संचालन कारणों से होने वाली फ्लाइट कैंसिल की जानकारी एक निर्धारित वक्त से पहले पैसेंजर्स को देनी चाहिए। ताकि लोगों को फालतू परेशान न होना पड़े। बता दें कि इससे पहले बुधवार और मंगलवार को भी इंडिगो एयरलाइंस की चार फ्लाइट आखिरी वक्त पर कैंसिल हो चुकी है। जबकि एक दर्जन से ज्यादा फ्लाइट अपने निर्धारित वक्त से उड़ान नहीं भर पाई है। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ रहा है।

You missed