जयपुर की एक स्टूडेंट ने 8वीं नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। यह प्रतियोगिता बॉक्सिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से अलीपुर दिल्ली में आयोजित की गई थी। सोफिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालरपुरा की कक्षा 7 की छात्रा आराध्या चटर्जी ने यह मेडल जीतकर जयपुर और राजस्थान को गौरवान्वित किया है। फ़ाइनल बाउट में आराध्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड की प्रतिद्वंद्वी तेजस्विनी को मात दी और गोल्ड अपने नाम किया। आराध्या के परिजनों ने बताया- उनकी इस उपलब्धि के पीछे जयपुर बॉक्सिंग अकादमी (द्रोणाचार्य बॉक्सिंग अकादमी) के कोच अजीत सिंह का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। इस दौरान स्कूल प्रशासन, माता–पिता और स्थानीय खेल प्रेमियों ने आराध्या की सफलता पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में मिला यह गौरव कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा। आराध्या के गोल्ड जीतने के बाद उनके स्कूल में भी जश्न का माहौल रहा।

You missed