फिरोजपुर लोकसभा हलके से सांसद शेर सिंह घुबाया ने आरोप लगाया कि बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिल रहा है, बल्कि उनको केवल धोखा दिया जा रहा है। इसको लेकर आज फाजिल्का में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों को मुआवजा देने के नाम पर उन्हें गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने सत्ताधारी लोगों द्वारा घपलेबाजी करने के आरोप लगाए। उनका कहना है कि सरकार कह रही है कि लोगों को एमपी लैंड फंड से गिरे मकानों का मुआवजा दिया जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं हो सकता। शेर सिंह घुबाया ने मुआवजा वितरण पर सवाल खड़े किए। आरोप लगाया कि सत्ताधारी लोगों के चहेतों को मुआवजा मिल रहा है, जबकि असल हकदार वंचित रह रहे हैं। इसमें उन्होंने जांच की मांग की है। एमपी लैंड से मुआवजा नहीं दिया जा सकता है फिरोजपुर लोकसभा हल्के से सांसद शेर सिंह घुबाया ने कहा कि सरहदी इलाके में बाढ़ की वजह से काफी नुकसान हुआ है। उसमें लोगों को गुमराह किया जा रहा है कि एमपी लैंड फंड से बाढ़ प्रभावित लोगों को घरों में हुए नुकसान का मुआवजा दिया जा रहा है, जबकि ऐसा कभी हो ही नहीं सकता। चाहते हैं कि लोग एमपी का घर घेर लें बेवजह लोगों को गुमराह किया जा रहा है ताकि लोग एमपी को घेर लेंगे। ऐसा ही हुआ है। लोग उनके घर पहुंच रहे हैं और उनसे मुआवजे की मांग की जा रही है। इसमें लोगों को क्लियर किया जा रहा है कि ऐसा नहीं है। सरकार ही आपको मुआवजा देगी। किसी भी व्यक्ति विशेष को एमपी लैंड फंड से पैसा जारी नहीं किया जा सकता। चहेतों को दिया जा रहा मुआवजा, हो रहा घपला उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी लोगों के चहेतों को मुआवजा दिया जा रहा है, जबकि जिनके घर गिरे उन्हें वंचित रखा जा रहा है। घुबाया ने डीसी फाजिल्का से मांग की कि अधिकारियों की टीम को बाढ़ प्रभावित इलाके में भेजकर जांच करवाई जाए और असल लोग जो इसके हकदार हैं उन्हें मुआवजा जारी किया जाए। उन्होंने इसमें घपले का भी आरोप लगाया।
