पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद के गांव फलियांवाला में सरकारी प्राइमरी स्कूल के मुख्य गेट के समक्ष एक घर मालिक द्वारा गेट बनाने को लेकर विवाद हो गया। बताया गया कि उसने वहां रैंप भी बना लिया। स्कूल पक्ष की पंचायत ने इसका विरोध शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में हुए इस विवाद ने इस कदर तूल पकड़ा कि स्कूल के पक्ष की पंचायत के लोगों ने जलालाबाद श्री मुक्तसर हाईवे जाम कर दिया है। इसमें स्कूली बच्चे भी हाईवे पर धरने में शामिल हुए। स्कूल गेट के समक्ष घर का गेट और रैंप बना अवैध कब्जे के आरोप लगाते हुए इंसाफ की मांग की है। स्कूल का गेट बंद हो जाएगा गांव कटियावाली के सरपंच मनप्रीत सिंह ने बताया कि स्कूल प्रशासन द्वारा पंचायत को लिखित में दिया गया कि सरकारी प्राइमरी स्कूल के मुख्य गेट के समक्ष साथ लगते पड़ोसी व्यक्ति द्वारा घर के गेट का निर्माण कर रैंप बनाया जा रहा है। इससे सरकारी स्कूल के मुख्य गेट का रास्ता बंद हो जाएगा और स्कूल में आने जाने को लेकर बड़ी दिक्कत होगी। अवैध कब्जा करने की कोशिश ऐसे में अवैध कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। इसको लेकर जब उन्होंने उक्त लोगों को ऐसा करने से रोका तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इससे रोष में आए उक्त लोगों ने जलालाबाद श्री मुक्तसर हाईवे जाम कर दिया गया है, जिसमें स्कूल के बच्चे भी धरने प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने आरोप लगाए कि स्कूल प्रशासन पर दबाव मनाया जा रहा है। दूसरा पक्ष बोला- उनके घर का यही रास्ता उधर दूसरे पक्ष के भजन लाल ने बताया कि उनके घर के बाहर यही रास्ता लगता है। बेवजह उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने अपने घर के बाहर रास्ता बनाया है, जबकि स्कूल के नक्शे में स्कूल का गेट कहीं और है और यहां गेट बनाने को लेकर उनके साथ विवाद किया जा रहा है और बेवजह हुल्लड़बाजी की जा रही है।
