पंजाब के लुधियाना में कस्बा जगराओं में कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों का 3 दिन का पुलिस को रिमांड मिला है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव रूमी निवासी हरप्रीत सिंह ‘हनी’ और किल्ली चाहला निवासी गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में हरजोबनप्रीत सिंह ‘काला’ और एक अज्ञात आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, हरजोबनप्रीत सिंह ‘काला’ व अन्य मामले में भी वांछित था। पशु आहार लेने गया था तेजपाल घटना वाले दिन आरोपी अपनी गर्भवती पत्नी के साथ बच्चों के अस्पताल पहुंचा था। मृतक तेजपाल सिंह अपने दोस्तों के साथ पशु आहार लेने आया था, तभी उसका सामना आरोपियों से हो गया। इसी मुठभेड़ में तेजपाल की जान चली गई। एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि तेजपाल के दोस्त प्रभलदीप सिंह की आरोपी हरप्रीत सिंह ‘हनी’ से पुरानी रंजिश थी। लगभग 20-21 दिन पहले, प्रभलदीप अपनी पत्नी और बहन के साथ जगराओं में सलीना जिम के पास खरीदारी करने आया था। हनी ने प्रभलदीप की पत्नी और बहन को था घूरा वहां हरप्रीत सिंह ‘हनी’ अपने 5-6 साथियों के साथ प्रभलदीप की पत्नी और बहन को घूर रहा था। जब प्रभलदीप ने हरप्रीत की ओर देखा, तो आरोपी अपने साथियों सहित मौके से चला गया था। वारदात वाले दिन अचानक दोबारा मिलने पर दोनों गुटों में फिर विवाद हो गया। दोस्त को बचाने में गई तेजपाल की जान अपने दोस्त को बचाने के प्रयास में तेजपाल सिंह ने अपनी जान गंवा दी। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है, ताकि फरार आरोपियों का पता लगाया जा सके। आज होगा पोस्टमॉर्टम और कल होगा संस्कार वही आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद परिवार के लोग आज सोमवार को पोस्टमॉर्टम करवाएगे लेकिन संस्कार मृतक की बुआ के आने के बाद बुधवार को गांव में किया जाएगा। इस केस में पुलिस अब फरार आरोपी हरजोबनप्रीत सिंह ‘काला’ की धरपकड़ के लिए छापामारी कर रही है। मोगा सहित कई शहरों में पुलिस टीमें दबिश दे रही है।