पंजाब के तरनतारन में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर तरनतारन में नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) कर्मचारियों ने एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के आवास का घेराव किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी के राज्य संयोजक जसवीर सिंह तलवारा और CPF एम्प्लॉइज यूनियन के राज्य अध्यक्ष सुखजीत सिंह के संयुक्त नेतृत्व में हुआ। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि अगर सरकार ने जल्द मांगें नहीं मानीं, तो आंदोलन और तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि वे आने वाले चुनावों में AAP को सबक सिखाएंगे। 500 गाडि़यों के काफिले के साथ घेराव लगभग 500 गाड़ियों का काफिला तरनतारन के बाबा बुड्ढा जी गुरुद्वारा साहिब झबाल से शुरू हुआ। यह फ्लैग मार्च आम आदमी पार्टी सरकार के उपचुनाव के मद्देनजर किए गए वादों और दावों को गलत साबित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिसका समापन हरमीत सिंह संधू के घर के घेराव के साथ हुआ। प्रर्दशन में कर्मचारियों का गुस्सा- क्या बोले-