पंजाब के रोपर (रूपनगर) की 9 वर्षीय छात्रा कोहिनूर कौर ने 45वीं पंजाब ज़िला स्तरीय प्राइमरी स्कूल खेल प्रतियोगिताओं 2025-26 के कराटे मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीता है। साहिबज़ादा अजीत सिंह अकैडमी की चौथी कक्षा की छात्रा कोहिनूर ने +34 किलो भार वर्ग में लगातार तीसरे वर्ष यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस शानदार जीत पर ज़िला शिक्षा अधिकारी प्रेम कुमार मित्तल, उप ज़िला शिक्षा अधिकारी इंदरजीत सिंह (एस.ई.), ज़िला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह, उप ज़िला शिक्षा अधिकारी (प्राइमरी) रंजना कटियाल, ज़िला खेल समन्वयक शरणजीत कौर और कन्वीनर जर्नैल सिंह निक्कूवाल ने उन्हें सम्मानित किया। सम्मान समारोह में कराटे कोच अतुल शर्मा, कौर वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह, कराटे एसोसिएशन के प्रधान सतनाम सिंह, सचिव संदीप कुमार, उप-कन्वीनर दविंदर सिंह और स्टेट अवार्डी जसविंदर सिंह लाड़ी अबियाना आदि उपस्थित रहे।
